फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
विज्ञापन

चौसाना। बिड़ौली मार्ग पर गांव खोडसमा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपती को गंभीर रूप से घायल हो गया।
झिंझाना के गांव कमालपुर निवासी सोनू अपनी पत्नी कविता के संग चौसाना अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। जब वे खोडसमा गांव के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सोनू की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दंपती दूर जाकर गिरे। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घायल महिला के पेट के ऊपर से ट्रैक्टर उतर गया था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस को मौके पर बुलाने का प्रयास किया। लेकिन आधा घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल ले जाया गया।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें