फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल
विज्ञापन

कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र में हाईवे पर द गोल्ड पब्लिक स्कूल के निकट स्कूल बस बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

जनपद बागपत के गांव बूढ़पुर निवासी 45 वर्षीय शीशपाल अपनी पत्नी 42 वर्षीय सुशीला के साथ बाइक पर सवार होकर गांव शामली के लिए जा रहे थे। बताया गया कि हाईवे पर द गोल्ड पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही कि स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर घायल हालत में तड़पने लगे। राहगीरों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। घायलों को पुलिस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी पर तैनात डॉक्टर ने उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित शीशपाल ने पुलिस को तहरीर देकर स्कूल बस चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें