थानाभवन। बेटी का रिश्ता करने से मना करने से क्षुब्ध मुजफ्फरनगर के चरथावल के रहने वाले दो युवकों ने थानाभवन क्षेत्र से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया तथा अपने साथ ले गए। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उसने अपनी बेटी का रिश्ता मुजफ्फरनगर के चरथावल के रहने वाली युवक के साथ तय किया था। मगर नाबालिग होने के कारण बेटी का रिश्ता अभी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि जिस पर चरथावल का परिवार उनसे रंजिश रखने लगा। उनकी बेटी को दो युवक बाइक पर अपहरण कर अपने साथ ले गए। अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आशंका जताई कि बेटी के साथ आरोपी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने तहरीर पर चरथावल के रहने वाले मुस्तकीम, आसिफ, दाउद, आशू समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।