कांधला। जनपद बागपद के गांव कुरडी निवासी अनिल अपने पुत्र आयुष व पुत्री शिवांगी के साथ शनिवार को किसी कार्य के लिए शामली गया था। कांधला-गंगेरू मार्ग के रास्ते अपने गांव लौटते वक्त गांव गढ़ी दौलत मोड़ के समीप पहुंचे तो गंगेरू की ओर से आ रहे जुगाड़ की चपेट में बाइक आने से बाइक सवार तीनों सड़क किनारे खाई में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने आधार कार्ड से घायल की शिनाख्त करके परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। घायलों की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सक ने उन्हे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।