फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चिकित्सक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कस्बे के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी डॉ. अतीक का पानीपत के थाना सनौली क्षेत्र के गांव गढ़ीबेसक में क्लीनिक हैं। शुक्रवार रात करीब 9 बजे डॉक्टर अतीक क्लीनिक बंद कर बाइक से कैराना लौट रहे थे। जब वह कैराना बाईपास के निकट पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने चिकित्सक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया और घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां से परिजन उन्हें पानीपत के एक नर्सिंगहोम में ले गए। पुलिस का कहना है कि घायल के मामा तौफिक निवासी कायस्थवाड़ा की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें