फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा के निकट पशु को बचाने में बाइक सवार हादसे में घायल हो गया। मुंबई महाराष्ट्र के गोविंद नगर निवासी फाजिल कुरैशी शामली में अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। शनिवार को फाजिल कुरैशी बाइक पर सवार होकर शामली से कांधला रहा था। गांव पंजोखरा के निकट अचानक से बाइक के सामने पशु आ गया। जिसे बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गई। जिसमें फाजिल गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने घायल की हालत को चिंताजनक देखते हुए उपचार के लिए शामली के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल युवक के परिजनों को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें