झिंझाना के बिडौली में गमजदा बैठे मृतक नीरज के परिवार की महिलाएं। संवाद
शामली/बिड़ौली। हरियाणा के करनाल के नंगला चौक शेखपुरा के पास मंगलवार को कार की टक्कर से बाइक सवार बिड़ौली के 22 वर्षीय युवक नीरज की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को लेकर आई। अज्ञात में मामले की तहरीर दी गई है।
क्षेत्र के गांव बिड़ौली निवासी 22 वर्षीय नीरज पुत्र शोभाराम करनाल के एक होटल में वेटर था। पिता शोभाराम के मुताबिक युवक मंगलवार की सुबह गंगोह सहारनपुर के अस्पताल में भर्ती बहन का हाल जानने के लिए बाइक द्वारा करनाल से आ रहा था। जिस समय वह हरियाणा के नगला चौक शेखपुरा सुहाना की पुलिया पर पहुंचा तो तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना के बारे में पुलिस तथा परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने बताया कि मृतक नीरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक की शादी पांच माह पूर्व हुई थी। पिता तथा भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। मृतक की पत्नी गर्भवती है।