फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 19 Jan 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग पर द गोल्ड पब्लिक स्कूल के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें एक 21 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के पिता ने कार चालक के विरुद्ध मामला पंजीकृत करा दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह गांव सुनना निवासी रवि पुत्र जगबीर अपने भाई विजय के साथ बाइक पर सवार होकर शामली की ओर जा रहा था। जैसे ही द गोल्ड पब्लिक स्कूल बाग के निकट पहुंचे तो कांधला से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रवि 21 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। जगबीरा ने बताया कि उसका बेटा रवि अपने भाई विजय के साथ शामली किसी काम से गया था। बाइक को विजय चला रहा था। घायल विजय को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रविन्द्र चौधरी का कहना है कि घटना के सम्बन्ध में पिता की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें