फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव जिड़ाना में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी अंकित (28) बुधवार देर शाम कस्बे से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। जब वह गांव जिड़ाना के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार अंकित की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता राजकुमार सैनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें