फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिजौला में बाइक वृद्ध से टकराई, पांच घायल

विज्ञापन
जिजोला में सड़क हादसे में घायलों को देखते लोग।संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
झिंझाना। जिजौला पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार को पैदल जा रहे यात्रियों को बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें पांच घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांतुपुरा निवासी प्रवीण पुत्र डॉ. प्रदीप अपनी पत्नी प्रीति, बेटे लक्की और भतीजी स्वाति के साथ बाइक से बिड़ौली की ओर से चौसाना आ रहे थे। इसी दौरान जिजौला पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे एक वृद्ध से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर में प्रवीण के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनकी पत्नी, बच्चा, भतीजी और पैदल यात्री भी घायल हो गए। पैदल यात्री की पहचान बल्लामजरा निवासी कामिल पुत्र असलम के रूप में हुई, जो जुमे की नमाज अदा करने जा रहे थे। वहीं, जलालाबाद में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला रामरतन मंडी निवासी राजू छोले भटूरे बेचने के लिए ठेला लेकर जलालाबाद के टोल प्लाजा पर जा रहा था। जब वह बिजलीघर के निकट पहुंचा, तो पीछे आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ठेला क्षतिग्रस्त हो गया और राजू गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने कार चालक राजेश निवासी विकासनगर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चालक ने बताया कि गुड़गांव से विकासनगर जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें