कैराना (शामली)। मोहल्ला दरबार में सड़क किनारे खड़ी हुई बाइक में धमाके के साथ आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
शुक्रवार शाम करीब छह बजे शामली रोड बंजारा बस्ती निवासी एक युवक बाइक से मोहल्ला दरबार में जनसेवा केंद्र पर बैंक खाते से रुपये निकालने पहुंचा। बाइक उसने सड़क किनारे खड़ी कर दी। वह जैसे ही जनसेवा केंद्र में पहुंचा, तो बाइक में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर बाद जोर की आवाज के साथ बाइक की पेट्रोल की टंकी फट गई। इस दौरान बाइक चालक वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने किसी तरह बाइक की आग बुझाई। बाद में बाइक चालक के साथी जली हुई बाइक को अपने साथ ले गए।