भीम आर्मी गरीब लोगों को वितरित करेगी खाद्यान्न
शामली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला यूनिट की ओर से गरीबों को नि:शुल्क खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी।
प्रथम चरण में प्रतिदिन 50 परिवारों को नि:शुल्क खाद्यान्न एवं मास्क वितरित किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष दीपक बौद्ध के निर्देश जिला यूनिट शामली जिलाध्यक्ष अनुज भारती, जिला प्रभारी नासिर चौधरी, शिवराज सिंह, हितेश गौतम, डॉक्टर राजकुमार, राजेश, चंद्रपाल, बबलू, फिरोज ने टीम बनवाकर गांवों में गरीबों को नि:शुल्क खाद्यान्न अथवा राशन वितरण का कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। जिला प्रभारी नासिर चौधरी ने बताया कि जिले के कंट्रोल रूम नंबर 01398- 270203 पर कॉल करके अपनी समस्या अवगत कराया जा सकता है।