शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम द्वारा दीपावली पारिवारिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया।
रविवार को करनाल रोड पर स्थित बीएसएम पब्लिक स्कूल में भारतीय विद्यार्थी संगम द्वारा दीपावली पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्यवीर सिंह, छाया सिंह चेयरमैन बीएसएम पब्लिक स्कूल शामली, संरक्षक कंवरबीर काम्बोज, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, रघुवीर सिंह आर्य, मुकेश गर्ग एडवोकेट ने संयुक्त रूप से मां लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। संचालन अजय गर्ग ने किया। कार्यक्रम में तंबोला गेम मनोज धीमान, तोल मोल के बोल विनोद मित्तल ने कराया। संगम के सरंक्षक अरविंद संगल ने दीपावली की शुभकामनाएं दी। छाया सिंह ने सभी का स्कूल की ओर से अभिनंदन स्वागत किया। इस अवसर पर पूरन चंद आर्य, सुधीर संगल, सुभाष संगल, राम कुमार, श्यामलाल एडवोकेट, मनोज गोयल पंकज जिंदल विनोद आर्य, नितिन गर्ग आदि मौजूद रहे।