फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाकियू की टीम ने बाढ़ प्रभावित गांव खुरगान का दौरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद यमुना किनारे गांवों में किसानों की धान, ईख व मिर्च आदि फसलों का काफी नुकसान हुआ है। भाकियू की युवा टीम ने गांव खुरगान पहुंचकर हालात की जानकारी ली।
विज्ञापन

यमुना नदी में बाढ़ के कारण यमुना किनारे के गांव खुरगान, बसेडा, नगलाराई, हैदरपुर, मामौर, सहपत व मवी आदि गांवों में किसानों की हजारों बीघा धान, ईख व मिर्च आदि की फसलें बर्बाद हो गई। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता गांव खुरगान में पहुंचे। जहां पर बारिश व यमुना नदी के पानी से किसानों की फसलों के नुकसान की स्थिति देखी। भाकियू के मीडिया प्रभारी तालिब चौधरी ने बताया कि गांव खुरगान में किसान इस्लाम, नौशाद, बिलाल, इलियास, अफसर, बासित, फाजिल, शौकत, राशिद व रियासत आदि सैकड़ों किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। जल्दी किसानों को फसलों का उचित मुआवजा दिलाने के लिए अधिकारियों से बात की जायेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें