शामली। आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर की ओर से छह दिवसीय ऋषि बोध उत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रभातफेरी निकाली गई। यज्ञ का आयोजन किया। मौके पर भजन उपदेशक प्रदीप शास्त्री ने कहा कि परमात्मा के भजन ध्यान और संध्या के लिए ब्रह्म मुहूर्त सर्वोत्तम है।
प्रभातफेरी करनाल रोड स्थित शामली रायफल क्लब पर संपन्न हुई। इसके बाद वैदिक यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य समाज मंदिर के पुरोहित डॉ. रवि दत्त आर्य और यजमान मुकेश चौधरी, अंशु, नितिन वर्मा, कनिका वर्मा, डॉ. सुशील तोमर, राजेश देवी, जितेंद्र सिंह, शोभा रानी रहे।
यज्ञ के बाद फरीदाबाद से आए भजन उपदेशक प्रदीप शास्त्री ने अपने प्रवचनों और भजन भर दे झोली सबकी तेरे पूर्ण भंडार हम सब मिलकर आए दाता तेरे दरबार सुनाया।
मौके पर आर्य समाज के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान विनोद आर्य, मंत्री गिरधारी लाल आर्य, कोषाध्यक्ष देवेंद्र देव आर्य, राजपाल आर्य, वेद प्रकाश आर्य, यशपाल पंवार, डॉ. सतेंद्र पाल सिंह, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, डॉ. राजेंद्र स्वामी, डॉ. श्रीपाल धामा, इंद्रपाल प्रधान, अभिनव मौजूद रहे।