फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री से मिले बेनीवाल

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से वार्ता करते एमएलसी मोहित बेनीवाल । स्वंय - फोटो : रपड़ी के वन क्षेत्र में रिकार्ड की गई विलुप्त प्रजाति का पक्षी।
विज्ञापन
शामली। एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने विधानसभा परिषद में जिले में मिनी खेल स्टेडियम, सड़क निर्माण समेत कई मुद्दों को जोर-शोर से उठाया। इसे लेकर वह मुख्यमंत्री से भी मिले। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत रंगाना से वाया बड़ा गुरुद्वारा रंगाना फार्म होते हुए अलीनगर-सींगरा मार्ग की दूरी करीब 6 किलोमीटर है, सड़क जर्जर है, जिसके निर्माण की मांग उठाई। लाक खास से लिसाढ़ होते हुए किवाना, कांधला मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की।जिले में मिनी खेल स्टेडियम की भी मांग उठाई। कहा कि इससे युवाओं को खेलों में प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे और वे प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे। उन्होंने मुजफ्फरनगर का नाम परिवर्तित कर लक्ष्मीनगर कराने की मांग भी उठाई। एमएलसी मोहित बेनीवाल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। उन्होंने मिनी स्टेडियम समेत विभिन्न मांगों को जल्द पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें