फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ

Fri, 09 Mar 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करते विशेष सचिव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कैराना में लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी डॉ. राज शेखर ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकारी कार्य करें। सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को दिलाएं। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव डॉ. राज शेखर कैराना क्षेत्र के ग्राम ऐरटी में प्राथमिक विद्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव के रास्ते, शौचालय, साफ-सफाई, हैंडपंप सहित विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन वितरण के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि गांव में 84 शौचालय बनवाए गए हैं, 55 हैंडपंप लगवाए हैं। 78 स्ट्रीट लाइट भी लगवाई गई हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि गांव में 454 घर हैं और विद्युत कनेक्शन 272 हैं। उपभोक्ताओं पर 21 लाख 67 हजार रुपये बकाया हैं। इसके बाद उन्होंने गांव में शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन स्कूल हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक स्कूल में 48 बच्चे चार अध्यापक, दूसरे में 49 बच्चे तीन अध्यापक और तीसरे में 50 बच्चे और तीन अध्यापक, एक अध्यापिका तैनात हैं। ग्रामीणों ने विशेष सचिव को बताया कि उनके गांव से लगभग 150 लड़कियां उच्च शिक्षा का प्रबंध नहीं होने के कारण पांच किमी दूर कैराना में या फिर दूसरे स्थान पर जाती हैं। उन्हें पैदल ही जाना पड़ता है, परिवहन की व्यवस्था नहीं है। विशेष सचिव ने बालिकाओं को प्रशासन की ओर से साइकिलें दिलाने का आश्वासन दिया। धर्मवीर ने बताया कि वह पात्र है, लेकिन आज तक शौचालय ही नहीं बना। इसी प्रकार दिव्यांग रामदिया ने भी शौचालय नहीं बनने की शिकायत की। विशेष सचिव ने उनके शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा गांव के मोनू का दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी करने, नौ विधवा महिलाओं के पेंशन फार्म भरवाने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने प्रधान पर मनरेगा के तहत मजदूरों से तालाब की खुदाई नहीं कराने और जेसीबी से मिट्टी खुदवाने का आरोप लगाया, वहीं ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव में सफाई कार्य पर उन्होंने अपने पास से भी 58 हजार रुपये खर्च किए हैं। ग्रामीणों ने लिलौन मार्ग और अलीपुर लिंक मार्ग को गड्ढामुक्त कराने का आग्रह किया। एएनएम सेंटर जर्जर हालत में बताया। बाल्मीकि श्मशान घाट पर रास्ता न होने की शिकायत की गई। विशेष सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। मौके पर जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र शेखर, तहसीलदार अभयराज पांडेय, खंड विकास अधिकारी गोपाल कृष्ण चौधरी, सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह, एडीओ सतपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। छात्राओं से पूछे सवाल, किताब पढ़वाई बाद में विशेष सचिव ने गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से सवाल पूछे और किताब पढ़वाकर देखीं। छात्रा पायल भारद्वाज ने फटाफट किताब पढ़ी, तो विशेष सचिव ने उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बालिकाओं से किताब, ड्रेस व अन्य समस्याओं के बारे में भी पूछा, लेकिन कोई समस्या नहीं मिली। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि यदि किसी को भी कोई समस्या है, तो वह उन्हें कार्यालय शामली में आकर भी बता सकते हैं, जिसका समय से निराकरण कराया जाएगा। इसके बाद विशेष सचिव ने गांव इस्सोपुर खुरगान में पहुंचकर राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। कम राजस्व वसूली पर जताई नाराजगी शामली। लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी डाक्टर राज शेखर ने नगर निकायों में राजस्व वसूली कम होने पर नाराजगी जताई और लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। शुक्रवार सुबह कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व वसूली, विकास कार्य और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान विशेष सचिव डॉ. राज शेखर ने बिजली, वाणिज्यकर, स्टांप ड्यूटी, मनोरंजन कर विभाग और नगर निकायों में राजस्व वसूली की समीक्षा की। वसूली संतोषजनक नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। अगर कोई कर्मी राजस्व वसूली में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में डीएम, एसपी, एडीएम, जिला वनाधिकारी अनुज कुमार, उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह, उपजिलाधिकारी ऊन विनोद कुमार, उपजिलाधिकारी कैराना दुष्यंत कुमार मोर्य, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ कैराना राजेश तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें