फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दीपावली पर दो चरणों में मुफ्त मिलेगा लाभार्थियों को सिलिंडर

Mon, 06 Nov 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को केंद्र सरकार ने दीपावली का तोहफा दिया और उनको दो चरणों में सिलिंडर मुफ्त दिया जाएगा। इस योजना का लाभ उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है। यदि किसी का खाता आधार से लिंक नहीं है तो उनको योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को आदेश जारी कर लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

शासन ने दीपावली पर उज्ज्वला कनेक्शन धारक लाभार्थियों को फ्री गैस रिफिल देने की घोषणा की थी। शासन ने इसका लाभ दो चरणों में देने की तैयारी की है। इसमें लाभ पहले चरण में नवंबर से दिसंबर तक और फिर जनवरी से मार्च तक दिया जाएगा। इस तरह से दो सिलिंडर एक लाभार्थी को दिए जाएंगे। शासन के इस आदेश से जिले के करीब ढाई लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को सुविधा मिलेगी। लाभ पाने के लिए यह आवश्यक है कि लाभार्थी का खाता आधार से लिंक हो और यदि किसी का खाता आधार से लिंक नहीं है तो उसको योजना से वंचित रहना पड़ सकता है। प्रमुख सचिव आलोक कुमार के आदेश के बाद जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने इसके लिए सभी गैस एजेंसी संचालकों को आदेश जारी कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें