शामली। इसे वर्दी की चाहत कहे या फिर बेरोजगारी। शनिवार को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में बीएड से लेकर पॉलीटेक्निक, एमसीए डिग्रीधारक भी शामिल हुए। पुलिस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है, लेकिन शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर बीएड, बीएससी, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, परास्नातक जैसे डिग्रीधारक भी शामिल हुए।
-मैंने रसायन विज्ञान एमएससी की पढ़ाई की है। मेरे पिता मुझे पुलिस अधिकारी बनाना चाहते हैं, इसलिए मैं पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आया हूं। -रुपेंद्र राजपूत, मध्य प्रदेश।
मैंने एमए- बीएड किया है। राजस्थान में शिक्षकों की भर्ती नहीं निकल रही है, इसलिए पुलिस में भर्ती होना चाहता हूं। परीक्षा के लिए उसने कड़ी मेहनत की है। भगवान से प्रार्थना है कि पेपर लीक नहीं हो। मुकेश कुमार, जयपुर।
मैंने बीए के बाद पॉलीटेक्निक का डिप्लोमा प्राप्त किया है। प्राइवेट जॉब से परेशान हूं, इसलिए यूपी पुलिस के लिए आवेदन किया है, उसने मेहनत की है, मेरिट में नाम जरूर आएगा। - राज- दिल्ली।
मैंने बीए पूरी कर ली है, अब एमए कर रहा हूं, मुझे यूपी पुलिस अच्छी लगती है। इसलिए यूपी पुलिस में आवेदन किया है, खूब तैयारी करने के बाद भी परीक्षा देने आया है। वह जरूर वर्दी पहनेगा। -पूनराज-धोलपुर राजस्थान।
मैंने एक साल पूर्व ही एमसीए किया था, मगर नौकरी नहीं लग पाई। अब सिपाही बनना चाहता हूं। परिजनों का भी पूरा सपोर्ट है।
सुनील कुमार, धोलपुर