कैराना। कस्बा कैराना निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह पांच साल पहले कांधला के मोहल्ला खैल निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद से ससुराल वाले उससे दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मना करने पर ससुराल वाले उससे मारपीट करते थे। आरोप है कि दो माह पूर्व उसके जेठ ने भी उसके साथ दुराचार किया। 15 अक्तूबर को उसके पति, जेठ, सास आदि ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर मायके पक्ष के लोग कांधला पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी थी। बाद में समझौता करा दिया गया था। शुक्रवार को ससुराल वालों ने उसके साथ फिर से मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।