फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बरनावी की खस्ताहाल सड़क युवाओं के रिश्तों में बनी रोड़ा

Sun, 25 Feb 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना के बरनावी में खस्ता हाल सडक-ग्रामीण
विज्ञापन
कैराना। यमुना खादर क्षेत्र के गांव बरनावी को मेरठ-करनाल हाईवे से जोडने वाला पांच किलोमीटर का मार्ग खस्ताहाल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई लड़के का रिश्ता करने के लिए झिंझाना की तरफ से गांव में आता है तो वह सड़क की जर्जर हालत देखकर रिश्ता तय किए बिना ही चला जाता है।
विज्ञापन


यमुना खादर क्षेत्र के गांव बरनावी में वेदखेड़ी होते हुए रास्ता मेरठ करनाल हाईवे को जोड़ता है। बरनावी से वेदखेड़ी तक पांच किलोमीटर मार्ग खस्ता हालत में है। बरनावी निवासी इंतजार अली चौहान ने बताया कि गांव के 21 वर्षीय युवक की 25 मार्च को शादी होनी तय थी, लेकिन 31 जनवरी को झिंझाना से लौटते समय सड़क के गड्ढों में बाइक गिरने से उस युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। गांव के ही आरिफ, प्रवीण कश्यप, अशोक गोयल का कहना हैं कि सड़क खराब देखकर रिश्ते करने वाले वाले बिना रिश्ता तय करे ही लौट जाते है।
विज्ञापन


बरनावी गांव के रास्ते का मामला संज्ञान में नहीं है। मौके पर जाकर निरीक्षण कर टेंडर कराकर सड़क बनवाई जाएगी।
-संतोष कुमार सिंह, एडीएम शामली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें