फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में बंतीखेड़ा व कबड्डी में स्टेडियम की टीम जीती

विज्ञापन
उधम सिंह स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई गई। क्षेत्रीय खेल कार्यालय व युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शहीद उधम सिंह स्टेडियम में अंडर-14 हॉकी व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। हॉकी का फाइनल मैच बहावड़ी और बंतीखेड़ा के बीच खेला गया। जिसमें बंतीखेड़ा की टीम ने 0-1 से मैच अपने पक्ष में कर जीत दर्ज की। वहीं, कबड्डी में उधम सिंह स्टेडियम की टीम प्रथम और बधेव की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने भाग लिया।
उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर मार्ल्यापण करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हॉकी प्रतियोगिता में निर्णायक प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील, सतवीर मलिक, राजीव कुमार व नीरज कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता संजू रानी व संजीव कुमार ने कराई। इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग के समस्त स्टाफ तथा प्रहलाद सिंह ग्राम प्रधान भैसवाल, संजीव, काशी नरेश यादव उप क्रीड़ा अधिकारी सहारनपुर उपस्थित रहे। हॉकी में प्रथम रही बंतीखेड़ा की टीम में मंयक, आर्यन चौधरी, रितेश, आदित्य, मनीष, आशीष, प्रवीस, सावन, आर्यन, केशव, सनी, ध्रुव, अवी, अनुभव, शिव और टीम मैनेजर प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बहावड़ी की टीम में हिमांशु, हर्ष, रमन, लक्ष्य, वंश, शिवम, प्रियांशु, नकुल, निखिल, प्रिंस, विशेष, विराट, रजत, अक्षय, आशीष और टीम मैनेजर उपेंद्र कुमार रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता तथा उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।

उधम सिंह स्टेडियम में हुई हॉकी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें