फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जयंती और गुड फ्राइडे को खुलेंगे बैंक, कोषागार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। छह अप्रैल महावीर जयंती और दस अप्रैल को गुड फ्राइडे का सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। छह और दस अप्रैल को सभी कोषागार और बैंक खुलेंगे। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन की स्थिति में किसानों एवं गरीबों के लिए घोषित आर्थिक पैकेज के अंतर्गत बैंक खातों में लाभांश की धनराशि स्थानांतरित की जानी है। ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सभी जिला अधिकारी, मुख्य वरिष्ठ कोषाधिकारी, कोषागार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के समस्त बैंकों के लिए 6 अप्रैल सोमवार को महावीर जयंती तथा 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे को घोषित अवकाश निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें