फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। थाने पहुंचे एक व्यक्ति ने कस्बे के एक बैंक कर्मचारियों पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कस्बा निवासी रामअवतार ने तहरीर में बताया कि उसका कस्बे के ही एक बैंक में बचत खाता है। पिछले माह 13 नवंबर को वह बैंक खाते में तीन लाख रुपये जमा करने गया था। बैंक कर्मचारियों ने उससे कहा कि अभी बैंक का सर्वर काम नहीं कर रहा है। फिलहाल वह रुपये उनके पास छोड़ दे। वे कुछ देर बाद उसके रुपये जमा कर देंगे, जिसकी स्लिप अगले दिन सुबह आकर ले ले। उसने बैंक कर्मचारियों को तीन लाख रुपये और फार्म भरकर दे दिए। वह अगली सुबह बैंक में जमा पैसे की स्लिप लेने गया तो बैंक कर्मियों ने उसे कुछ देर बाद आने को कहा। बताया कि बैंक कर्मचारियों ने तो उसे पैसे जमा करने की स्लिप दी और न ही उसके खाते में तीन लाख रुपये जमा हुए हैं। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें