फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल कर बैंककर्मियों का प्रदर्शन

Sat, 12 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इंप्लाइज यूनियन के आह्वान कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल कर प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप रहा। जिस कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले की शामली, सिंभालका, काबड़ौत, लांक, जसाला, बिड़ौली, भूरा- कंडेला, टिटौली, बुटराड़ा, सिक्का, हरड़, थानाभवन कस्बो में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बारह शाखाओं में कर्मचारियों ने हड़ताल की। हड़ताल रहने से पिछले दो दिनो में दस करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।

उप्र ग्रामीण बैंक इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री रावेंद्र पटेल ने बताया कि देश व्यापी हड़ताल के पहले दिन मेरठ के प्रधान कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। बैंक की गोड़ा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, झांसी की सभी शाखाएं बंद रहीं। 
विज्ञापन


बताया कि ग्रामीण बैंकों के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय के बैक पर निजीकरण का विरोध, आरआरबी, एडमेंडमेट बिल 2014-15 वापस लिए जाने, ग्रामीण  बैंकों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पुन: लागू होने, पेंशन एवं पीएफ अन्य सभी बैंकों में पूर्ण रूप से लागू होने, दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण किए जाने सभी स्नातकों को भत्ता दिए जाने आदि को लेकर प्रदर्शन किया। 

मौके पर सुनील बालियान, उमेश सिंघल, आरडी बैगरा, ओपी तिवारी, बलराम त्यागी, एसके मेहरा, रजनीश श्रीवास्तव, नीरज, नितिन, सुधीर, सौरभ जैन, प्रमोद पाल, अभिषेक गुप्ता, गिरीश त्यागी, अभिषेक सिंह, तनवीर अहमद, प्रिया, शिवानी आदि मौजूद रहे। वहीं अगले दो दिन शनिवार और रविवार को भी हड़ताल होने आम लोगों की मुसीबत और अधिक   बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें