जलालाबाद। एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री व डीजीपी को शिकायत करते हुए पूर्व प्रबंधक पर 28 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई करते हुए पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी निवासी मनोज पुंडीर ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह हसनपुर लुहारी गांव में स्थित एक बैंक में जनसेवा के आधार पर लोगों के खाते खुलवाने का काम करता था। कुछ वर्ष पूर्व बैंक में एक प्रबंधक आए। जिससे उनकी जान पहचान हो गई। प्रबंधक ने उससे कहा कि उन्होंने एक मोटी रकम लोन के रूप में ली है। जिसकी किश्त चुकाने में उनकी पूरी सैलरी चली जाती है। ऐसे में वह फिलहाल आर्थिक तंगी से जूझ रहे है।
बताया कि जब मैनेजर ने उससे मदद मांगी तो उसने कुल 28 लाख रुपये उन्हें भेज दिए। काफी दिनों तक वह जल्द पैसे लौटाने की बात कहते रहे। आरोप है कि पिछले कुछ समय से प्रबंधक उनके पैसे लौटाने से साफ मना कर रहे है। जब उसने सख्ती से अपने पैसे मांगे तो पैसे देने के बजाय उल्टा उन्हें धमकाया गया। पीड़ित ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।