ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ताजपुर सिंभालका टीम उप विजेता रही
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में उधम सिंह स्टेडियम सोमवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर और चौधरी सतवीर मलिक, एनवाईकेएस असलम खान, कबड्डी कोच संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
यहां एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती व वालीबॉल की प्रतियोगिता आयोजित की गईं। इनमें विजेता खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, असलम खान, संजीव कुमार ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग की कबड्डी में बनत की टीम विजेता और ताजपुर सिंभालका उप विजेता रही। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग में हर्ष मलिक प्रथम, प्रिंस चौधरी द्वितीय व हिमांशु तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर पुष्पेंद्र, कर्मवीर, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद