फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली में पुराने वाहनों के प्रवेश पर रोक

Tue, 31 Oct 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने दस साल पुराने वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी और इसके लिए बाॅर्डर पर ही वाहनों को रोका जा रहा है। इसको देखते हुए शामली प्रशासन ने भी पुराने वाहनों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। वहीं जनपद में पराली जलाने का एक मामला दर्ज कर जुर्माना वसूला गया है। सोमवार को एक्यूआई 158 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक्यूआई आगामी दिनों में बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व से पहले दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मंगलवार से दिल्ली में पुराने वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू करते हुए किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं परिवहन विभाग को भी पुराने वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है और पुरानी बसों को भी रोकने के लिए कहा गया है। वहीं शामली में कैराना क्षेत्र में पराली जलाने का एक मामला दर्ज करते हुए किसान पर 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। डीएम ने भी फैक्टरी संचालकों को प्रदूषण न फैलाने के लिए कहा है। वहीं शामली जनपद में एक्यूआई 158 दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी जनपद में प्रदूषण फैलने की उम्मीद नहीं है और मौसम रविवार तक साफ रहेगा।
प्रदूषण बढ़ा तो सांस के मरीजों को होगी परेशानी
यदि जनपद में प्रदूषण बढ़ा तो सांस के मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। एसीएमओ डाॅ. अतुल बंसल ने बताया कि अस्थमा के मरीज सर्दियों में ज्यादा से ज्यादा घर के अंदर ही रहने की कोशिश करें। यदि बाहर निकलना जरूरी है तो मास्क लगाकर निकले।
विज्ञापन


डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 30, तीन नए मरीज मिले
जनपद में डेंगू के तीन मरीज मिलने के बाद अब संख्या 30 हो गई है और मलेरिया के 56 मरीज मिले चुके है। डेंगू के तीन नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी मची हुई है। उन्होंने कई स्थानों पर अभियान चलाकर सैंपल भी लिए। साथ ही मरीजों से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाल रोग विशेषज्ञ से लेकर फिजिशयन के यहां पर बुखार, खांसी आदि के मरीज अधिक थे। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 600 से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार की छुट्टी के कारण भी सोमवार को अस्पताल में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें