फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बलवा उपरिगामी रेलवे पुल और एप्रोच रोड की दो बिजली लाइन हुई शिफ्ट

Sun, 03 Dec 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली गांव बलवा के पास निर्माणाधीन रेलवे का पुल
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश पावर काॅरपाेरेशन की ओर से आठ दिन का शटडाउन मिल जाए तो बिजली की 132 केवी की हाईटेंशन लाइन हट जाने के बाद बलवा उपरिगामी रेलवे पुल और एप्रोच रोड का निर्माण शुरू हो जाएगा। वहीं, दो बिजली लाइन शिफ्ट करने का कार्य पूरा हो चुका है। अगले 25 दिन में बलवा उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड बनकर तैयार हो जाएगी। इस साल के आखिर तक बलवा उपरिगामी रेलवे पुल और बाईपास चालू हो जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली- शामली, सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास के बलवा उपरिगामी रेलवे पुल एवं बाईपास के ऊपर से बिजली की 220 केवी एक और 132 केवी हाईटेंशन लाइन गुजरने से बाईपास की एप्रोच रोड का निर्माण कार्य पिछले एक साल से अधर में लटका हुआ था। एनएचएआई की ओर से रेलवे और बिजली की हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग का ब्लॉक कार्य हुआ। दो बिजली की लाइन शिफ्टिंग हो जाने के बाद सिंभालका गांव की ओर से एप्रोच रोड निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बलवा बाईपास की बिजली की लाइन शिफ्ट करने वाले ठेकेदार अर्पित संगल ने बताया कि बलवा बाईपास के सिंभालका गांव की ओर एप्रोच रोड पर रोलर और जेसीबी चलाकर भूमि को समतल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि 132 केवी पावर काॅरपोरेशन की एक लाइन शिफ्टिंग होना शेष है। इस लाइन के शिफ्टिंग करने के लिए एनएचएआई की ओर से उत्तर प्रदेश पावर काॅरपाेरेशन की ओर से आठ दिन का एक ब्लाॅक लिया जाएगा। आठ दिवसीय शटडाउन मिलने के बाद 132 केवी बिजली की लाइन शिफ्टिंग होने के बाद बलवा गांव की ओर दिल्ली रोड पर पुल और एप्रोच रोड निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें