कैराना। फायरिंग करके महिला मजदूर को घायल करने के मामले में जेल में बंद आरोपी की जमानत याचिका अदालत ने मंजूर कर ली।
24 नवंबर को गांव मवी निवासी सालिम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पबजी खेलने के विवाद में अरमान निवासी मवी सहित छह आरोपियों ने उसके घर पर आकर लाठी डंडों से हमला किया था। अरमान ने तमंचे से सीधा फायर किया था। गोली लगने से महिला मजदूर कुसुम घायल हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी अरमान को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। वही जेल में बंद आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। मामले में अदालत ने आरोपी की जमानत मंजूर कर ली।