संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के युवा स्वरोजगार की राह पर तेजी से बढ़ रहे हैं। ट्यौढ़ी गांव के युवाओं के समूह उड़ान युवा मंडल ने युवाओं को करियर की जानकारी देने के लिए सूचना संचार प्रौद्योगिकी आधारित प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 शुरू किया था। डेढ़ साल में 70 लाख से अधिक लोग वेबसाइट की विजिट कर चुके हैं।
मंडल अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि कॉन्टेस्ट 360 वेबसाइट पर शिक्षा से जुड़े कोर्स, योजनाओं की जानकारी से युवाओं को लाभ मिला है और वेबसाइट से तीन लाख रुपये का मुनाफा भी युवा मंडल को मिला है। इस धनराशि को तकनीक आधारित प्रोजेक्ट पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब की ओर से 28 जनवरी को नवप्रवर्तन जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 को क्लब कोऑर्डिनेटर डॉ़ प्रीति शर्मा ने भी सम्मानित किया था।