गढीपुखता :- मौहल्ला चौधारन में डे नाईट बैडमिंटन प्रतियोगिता का फीता काट कर शुभारंभ करते मुख्य अत
- फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में मोहल्ला चौधारन में डे-नाइट बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में टिकरी की टीम ने गढ़ीपुख्ता को 2-1 के अंतर से पराजित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अंकुज चौधरी ने फीता काटकर किया। 16 टीमों ने प्रतिभाग लिया, जिसमें फाइनल मैच में टिकरी टीम ने 2-1 के अंतर से गढ़ी पुख्ता टीम को हराया। बैडमिंटन मैच में रेफरी मास्टर कवला सिंह रहे। इस दौरान पप्पू चौधरी, सचिन पंवार, कंवर तोमर, डा रविंदर, नितिन, अमित, राहुल, गुड्डू सैनी, अमरपाल पंवार, मुकेश ,सचिन, देवराज सिंह, सतवीर, अर्जुन तोमर आदि मौजूद रहे।