फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पिछड़ा कल्याण अधिकारी गैरहाजिर, समाज कल्याण अधिकारी पर नाराजगी जताई

Wed, 08 May 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली विकास भवन  के जिला समाज कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम रविंद्र सिंह
विज्ञापन
शामली। डीएम रविंद्र सिंह ने विकास भवन का निरीक्षण करते हुए समाज कल्याण विभाग अधिकारी रीतू रस्तोगी की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने पेंशन संबंधी शिकायतो का रजिस्टर तलब किया। शिकायती रजिस्टर में फरियादियों का मोबाइल पंजीकरण न होने पेंशन न मिलने का कारण दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम रविंद्र सिंह ने पूर्वी यमुना नहर के किनारे विकास भवन में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ कक्ष, ग्रामीण विकास विभाग, डीडीओ, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय डीपीआरओ, दिव्याग जन, पिछडा वर्ग व जिला अर्थ संख्याकि अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पिछडा वर्ग अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग कार्यालय में समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी को शिकायती रजिस्टर मे मोबाइल दर्ज करने और पेशन न मिलने कारण दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धाओं को समय पर पेंशन मिले। उसके लिए बैंकों में समस्याओं का निस्तारण किया जाए। डीएम ने मौके पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी को निर्देश दिए कि विकास भवन में सभी कार्यालयो के संकेतक बनाए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी, डीडीओ, जिला अर्थ सांख्यकी अधिकारी डाक्टर हरेंद्र सिंह, डीपीआरओ संदीप अग्रवाल,समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें