फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
विज्ञापन

शामली, कांधला। क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान निवासी गर्भवती महिला ने प्रसव पीड़ा होने के दौरान एंबुलेंस में ही नवजात को जन्म दे दिया। एंबुलेंस में नवजात को जन्म देने के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर गुजरान निवासी सलमान की पत्नी सयारा नौ माह की गर्भवती थी। मंगलवार की सुबह को महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद महिला के परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर मामले की सूचना दी थी। सूचना पर 108 एंबुलेंस गांव में पहुंची और गर्भवती महिला को एंबुलेंस में सवार कर कस्बे के राजकीय अस्पताल आ रही थी। जैसे ही एंबुलेंस गांव से बाहर पहुंची तो महिला को तेज प्रसव पीड़ा हो गई। एंबुलेंस के ईएमटी सुंदर सिंह ने पायलट नितिन मलिक को एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा करने के लिए कहा। महिला ने आशा व परिजन महिलाओं के सहयोग से एंबुलेंस में ही नवजात को जन्म दे दिया। ईएमटी सुंदर सिंह और पायलट नितिन मलिक ने जच्चा और बच्चा को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ होने पर परिजनों में भी खुशी की लहर है। राजकीय अस्पताल के चिकित्सक अधिकारी डॉक्टर रामवीर सिंह ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें