फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता में एंबुलेंस में जन्मा नवजात। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के बुंटा गांव की एक महिला ने अस्पताल जाते समय एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी बेगमजहां को बुधवार देर शाम को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। बेगमजहां के पति तहरीम ने 102 एंबुलेंस को फोन लगाया। करीब 15 मिनट बाद एम्बुलेंस उनके घर पहुंच गई। पत्नी को एंबुलेंस से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन को लेकर जा रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले गांव गुराना के पास बेगमजहां को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। तब एंबुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन) आदेश कुमार ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक लिया। अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए महिला के परिजनों के साथ एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। बाद में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में भर्ती कराया। जहां पर डॉ. रवि पालीवाल ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें