फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा सुमन अर्पित कर बाबा टिकैत को याद किया

Tue, 15 May 2018 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बाबा टिकैत द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों को याद किया गया। सोमवार को शामली में भैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडी स्थल में स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई। बाबा टिकैत के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष जावेद तोमर, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार और प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल ने बताया कि बाबा टिकैत किसानों के मसीहा थे। उन्होंने बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ खेड़ीकरमू बिजलीघर से आंदोलन की शुरुआत की थी। इसके बाद भोपा के नईमा कांड को लेकर लंबा आंदोलन चलाया और फिर मेरठ कमिश्नरी पर आंदोलन किया। ऐसे अनेक अवसर आए, जब किसानों को उनका हक दिलाने के लिए बाबा टिकैत ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा टिकैत का पूरा जीवन सादगी के साथ रहा। कभी बड़े बोल नहीं बोले, लेकिन बड़े आंदोलन कर किसानों को उनका हक दिलाने का काम किया। उनकी प्रेरणा से ही भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलती रही। आज भी उनके आदर्श जीवित हैं, जिसका अनुसरण करके किसानों के हित के लिए भाकियू संघर्ष करती रही है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, ओमवीर पटवारी, पुष्पेंद्र डायरेक्टर, पद्म सिंह, विवेक कुमार और श्याम सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें