फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मेरा हाथ पकड़ ले रे बाबा मन मेरा घबराएं...

Tue, 13 Aug 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव वेदखेडी में आयोजित खाटू श्याम जागरण में सजा दरबार
विज्ञापन
झिंझाना। गांव वेदखेड़ी में श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। संंकीर्तन में कलाकारों ने बाबा श्याम के सुंदर भजनों को प्रस्तुत किया। मेरा हाथ पकड़ ले रे बाबा मन मेरा घबराए... सुनकर श्रद्धालु झूमने को मजबूर रहे। इस दौरान श्याम बाबा के जयकारों से पंडाल गूंजता रहा।
विज्ञापन

रविवार रात को गांव वेदखेड़ी में श्याम समिति की तरफ से बाबा श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान डीएवी स्कूल के प्रबंधक आशीष मित्तल ने बाबा खाटू श्याम के सम्मुख जोत प्रज्जवलित कर संकीर्तन का शुभारंभ किया। संकीर्तन में श्रद्बालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्याम संकीर्तन की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद संकीर्तन में रुड़की से सचिन मधुर और सहारनपुर से सौरभ सांवरिया और विनीता किशोरी ने श्याम बाबा के एक से बढ़कर एक सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्याम प्रेमियों को मंत्र मुग्ध किए रखा। कलाकारों ने मेरा हाथ पकड ले बाबा मन मेरा घबराएं, मेरे श्याम आ जाता मेरे, इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना, मेरी हार नहीं होगी, श्याम सवेरे देखूं तुझको, हारे का सहारा हूंं बाबा, पर तुझपे भरोसा है...आदि भजन प्रस्तुत किए। भजनों को सुनकर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
इस अवसर पर मुख्य संयोजक डॉक्टर प्रमोद कुमार सैनी, प्रदीप कुमार ने भजन गायकों को माल्यार्पण और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन देवबंद से आए भजन गायक मनोज पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें