शामली जिले के कैराना में अजीम मंसूरी की घोड़ी पर बैठा वीडियो हुआ वायरल।
- फोटो : SHAMLI
अजीम मंसूरी का वीडियो वायरल
कैराना (शामली)। शादी नहीं होने के कारण चर्चाओं में आए 2 फीट छह इंच कद के अजीम मंसूरी (26) का दूल्हा बन घोड़ी पर सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैराना नगर के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी अजीम मंसूरी की शादी छोटे कद की वजह से नहीं हो रही है। अजीम ने बताया कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह करीब 15 दिन पहले का है। वह अपनी बुआ के लड़के की शादी में गया था। कुछ देर के लिए वह भी घोड़ी पर बैठ गया था।