फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं विद्यार्थियों का किया सम्मान

विज्ञापन
शामली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता में मंडल टॉप करने वाले छात्र आयुष शर? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मंडलीय भाषण प्रतियोगिता में आयुष प्रथम
विज्ञापन

शामली। सहारनपुर में आयोजित मंडल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शामली के विद्यार्थियों ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों विजेता विद्यार्थी आयुष शर्मा व सुमुखी 21 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कॉलेज में दोनों विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर के जनमंच सभागार में मंगलवार को प्रदेश के आयुष विभाग द्वारा मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता विषय पर मंडलीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराई थी। इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के छात्र आयुष शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल टॉप किया। उसे 11 हजार रुपये नकद व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। बुधवार को कॉलेज में प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा, उप प्रधानाचार्य मलूकचंद, प्रबंधक विवेक संगल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्र आयुष शर्मा को सम्मानित करते हुए शुुुभकामनाएं दी। इसके अलावा मंडलीय प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली की छात्रा सुमुखी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उसे 5100 रुपये व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कॉलेज पहुंचने पर विजेता छात्रा सुमुखी को प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, गीता कांबोज, संजीव कुमार, संदीप कुमार, पवन बंसल आदि ने सम्मानित किया। दोनों विजेता विद्यार्थी 21 अक्तूबर को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मार्स प्रेक्षागृह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

शामली सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंडलीय भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें