ऊन में बीआरसी कार्यालय पर ब्लॉक स्तरीय जागरूकता संगोष्ठी में मंचासीन ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह?
- फोटो : SHAMLI
जागरूकता संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
शामली, ऊन। बीआरसी कार्यालय में शनिवार को ग्राम प्रधान व निकाय सदस्यों की ब्लॉक स्तरीय जागरूकता संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, ग्राम प्रधानों व निकाय सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह व बीडीओ प्रवीण कुमार रहे। संगोष्ठी में स्थानीय निकाय व शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर कायाकल्प के नौ पैरामीटरों से विद्यालयों को संतृप्त करने व निपुण भारत कार्यक्रम और डीबीटी के विषय में जानकारी दी। एआरपी शिवकुमार ने निशुल्क शिक्षा एवं बाल अधिकार विषय पर जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों व शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक अमित कुमार, राजीव कुमार, विनोद कुमार, एआरपी शिवकुमार, प्रताप सिंह, सुनील कुमार व अध्यापिका रमा जिंदल, दीपमाला, विजेता, रेणुका, दीपा, सुदेश आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी भोला कुमार ने किया। कार्यक्रम में 181 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक इंचार्ज अध्यापक व ग्राम पंचायतों से ग्राम प्रधान मौजूद रहे।