शामली। बीएसएम स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
एसओएफ ओलंपियाड फांउडेशन की ओर से अलग-अलग विषयों पर कई परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। इसी के तहत जीके ओलंपियाड में बीएसएम स्कूल के 60 बच्चों ने हिस्सा लिया और पांच छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया। बृहस्पतिवार को प्रार्थना सभा में स्कूल प्रबंधन समिति से चेेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने कक्षा तीन से अभिमन्यु खैवाल, कक्षा चार से दीपांशी खैवाल, कक्षा पांच से अदिति खैवाल, कक्षा सात से मानसी निर्वाल व कक्षा नौ से अंगना मलिक को स्वर्ण पदक प्रदान किए।