फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अविन और ज्योति ने जीता मिस्टर और मिस सेंट आरसी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए प्रशस्ति समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें कक्षा-11 के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल व प्रधानाचार्या उज्मा जैदी ने सयुंक्त रूप से मां रस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अरविंद संगल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल से कक्षा-12 पास करने के बाद अपने कैरियर के लिए विषय चुनकर काॅलेज जाएंगे। जहां आपको स्कूल और अपने माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करना। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मनमोहक नृत्य के साथ हुआ। कार्यक्रम की अगली कड़ी में सांस्कृतिक नृत्यों के साथ गेम्स का प्रस्तुतीकरण किया गया। कक्षा-12 के बच्चों ने स्टेज पर रेंप वाॅक के साथ व्यक्तित्व से संबधित पूछे गए प्रश्नों का जवाब तत्परता से दिया। इस दौरान अविन ने मिस्टर सेंट आरसी और ज्योति मलिक ने मिस सेंंट आरसी का खिताब जीता। इसके अतिरिक्त कक्षा-12 के अन्य विद्यार्थियों जतिन निर्वाल को बेस्ट पर्सनेल्टी, प्रिंस कौशिक को मोस्ट डिलिजट, वंशराज को अनफार गोटेबल, अर्पण को डिसेंट, यशराज को परफेक्टनिस्ट, अनमोल तालान को बेस्ट ड्रेसअप, माही गर्ग को स्टार ऑफ द फ्यूचर, रिया वर्मा को डिसेंट की उपाधियों से शोभित किया। प्रधानाचार्या उज्मा जैदी ने कक्षा-12 के सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें