फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बॉडी बिल्डर्स एशिया चैंपियनशिप में अवि ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर की जाट कालोनी निवासी अवि निर्वाल ने थाईलैंड के बैंकाक में आयोजित नेचुरल बॉडी बिल्डर्स यूनियन इंटरनेशनल (एनबीबीयूआई) ओलंपिया अमैच्योर एशिया चैंपियनशिप में 90 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाड़ी का सोमवार को जिले में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। खिलाड़ी की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

27 व 28 मई को थाईलैंड के बैंकाक में बाॅडी बिल्डर्स एशिया चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में शामली निवासी अवि निर्वाल पुत्र रेणू निर्वाल ने प्रतिभाग किया। अवि ने अपने 90 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अवि ने बताया इस चैंपियनशिप में पाकिस्तान समेत यूरोपियन सात देशों के लगभग 200 बॉडी बिल्डर्स ने प्रतिभाग किया। अवि की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है। अवि निर्वाल का सोमवार दोपहर को जिले में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें