फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में ऑडिटोरियम, चौराहों, पार्क का होगा निर्माण

Sat, 31 Aug 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल शामली जिले में सड़क, चौराहों, पार्क, रास्तों का सुंदरीकरण, ऑडिटोरियम आदि के निर्माण पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एनसीआर बोर्ड ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के माध्यम से जिले की 100 करोड़ रुपये की कार्य योजना विभागों से आगामी 15 अक्तूबर 2024 तक तलब की है। आगामी 31 मार्च 2025 तक विकास योजनाओं को तैयार करने का लक्ष्य दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल शामली और मुजफ्फरनगर समेत 23 जिलों में विकास कार्य योजनाओं का प्रावधान रखा गया है। जिसमें प्रत्येक जिले पर 100-100 करोड़ रुपये खर्च का लक्ष्य दिया गया है। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आयुक्त ने गत 16 अगस्त को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रबंध निदेशक, शामली समेत सात जिलों के विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों को पत्र भेजकर विकास कार्य योजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड नई दिल्ली को आगामी 15 अक्तूबर 2024 तक भेजने को कहा है।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि विकास की कार्ययोजना, लोक निर्माण, जल निगम, सिंचाई, स्वास्थय, खेल आदि विभागों से मांगी जा रही है। डीएम शामली को एनसीआर बोर्ड की कार्ययोजना की जानकारी दी गई है। शामली जिले के सड़क, चोराहों, पार्क, मार्गों का सुंदरीकरण, पूर्वी यमुना नहर की पटरी का निर्माण एवं आडिटोरियम, खेल विभाग के उपकरण आदि विकास योजना को शामिल करने पर विचार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें