फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पालिका के अधिशासी अधिकारी और सभासद के बीच नोकझोंक का ऑडियो वायरल

Mon, 09 Sep 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका शामली के वार्ड पांच के सभासद राजीव गोयल और अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह के बीच नोकझोंक का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह ऑडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। सभासद का कहना है कि अधिशासी अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। इस मामले में वे सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

यह ऑडियो दो दिन पहला बताया गया है। ऑडियो में सभासद और अधिशासी अधिकारी के बीच बातचीत के दौरान नोकझोंक हो रही है। बातचीत के दौरान अधिशासी अधिकारी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। इस मामले में सभासद राजीव गोयल ने कहा कि उन्होंने अधिशासी अधिकारी को जनहित के कार्य के लिए फोन किया था और उनसे सिर्फ इतना पूछा था कि वे कहां है। इस पर अधिशासी अधिकारी ने उनके साथ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया और जनहित के कार्यों को करने से मना कर दिया। इसकी शिकायत सोमवार को जिलाधिकारी से करेंगे। उधर, अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने सभासद के साथ कोई अभद्रता नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें