फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में पाएं सफलता, सपनों को करें साकार

Thu, 12 Sep 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता पाने वाले विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकेंगे। इस परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा के लिए विद्यार्थी 15 सितंबर तक amarujalafoundation.org या amarujala.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक की गई है। पहले यह तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई थी, लेकिन विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए तिथि बढ़ाई गई है। आवेदन करते समय फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ऑनलाइन भरना अनिवार्य है। विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए अपनी सुविधानुसार किसी भी शहर का चयन कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल से भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड के नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले केवल वे ही विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों और पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। आठवीं में पढ़ने वाले और 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी आवेदन के पात्र नहीं हैं।
- इन्होंने कहा

- अमर उजाला की छात्रवृत्ति योजना विद्यार्थियों के हित में है। उन्हें इसका लाभ उठाना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन कर विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होकर छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करना चाहिए। छात्रवृत्ति से मिलने वाली धनराशि आगामी शिक्षा के लिए मददगार साबित होगी। इसलिए सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करें। इससे उनकी आगे की पढ़ाई में सहयोग मिलेगा। -मलूक अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली
विज्ञापन


- विद्यार्थियों के लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की अच्छी योजना है। सभी विद्यार्थियों को इस परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए। छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने का माध्यम है। उनकी मेरी अपील है कि सभी कॉलेजों के होनहार विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर इस परीक्षा में जरूर शामिल हो। - अनिल शर्मा, प्रधानाचार्य श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें