फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Oct 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। घर में घुसकर महिला से तीन दिन पहले दुष्कर्म करने का प्रयास में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उसका पति हरियाणा में मजदूरी का कार्य करता है और वह घर पर अकेली रहती है। बृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे पड़ोस का युवक साहिल छत के रास्ते से घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की। पीड़िता ने किसी तरह छूटकर बाहर आकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसियों को आता देख आरोपी छत के रास्ते ही वहां से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें