फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: मां को तमंचे से आतंकित कर किशोरी को अगवा करने का प्रयास, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sun, 30 Jul 2023 05:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में गांव के दो युवकों ने मां के साथ जा रही किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा करने का प्रयास किया। पीड़िता ने रविवार को मामले में पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
Shamli police - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में मजरा भडी जैसी घटना की पुनरावृत्ति सामने आई। गांव के दो युवकों पर नाबालिग युवती को तमंचे के बल पर अगवा करने का आरोप लगा है। आरेाप है कि पीड़ित किशोरी को अगवा करने के दौरान मां काे गन प्वाइंट पर लिया गया। उधर, पपुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चौसाना के गांव टोडा निवासी महिला का आरोप है कि शनिवार की रात्रि में गांव के दो युवक घर मे घुस गए और 12 वर्षीय किशोरी को कंधे पर उठाकर अगवा करने लगे। विरोध करते पर पीड़िता को तमंचे के बल पर आतंकित किया।

युवकों के घर से भागते समय परिवार के अन्य लोग भी जाग गये और आरोपियों को घेर लिया। जिस पर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकले।

रविवार की सुबह पीड़िता परिवार के अन्य लोगों के साथ चौकी पहुंची और प्रार्थनापत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई। वहीं चौकी प्रभारी राहुल कादयान का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें