चौसाना। गढ़ी हसनपुर में रविवार रात कहासुनी के बाद एक पक्ष ने हमला करते हुए दो महिलाओं सहित चार लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की चेतावनी देते हुए दोनों पक्षों को शांत किया।
गढ़ी हसनपुर गांव में अवनीश पुत्र जीवन रविवार रात अपने घर पर बैठा हुआ था, तभी वरुण पुत्र पवन ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के पवन, राजेंद्र, शेखर व एक महिला ने अवनीश के घर में घुसकर मारपीट कर दी। शोर सुनकर आए पड़ोस के नरेश को भी बुरी तरह से पीटा और कपड़े फाड़ दिए। मारपीट में पीड़ित अवनीश की पत्नी सुमित्रा व भाभी को भी चोट आई। पीड़ित अवनीश के छोटे भाई सुरेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।