फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ATS की कैराना-कांधला में दुकानदार को उठाया, दुकान में रखी दाल, चीनी-चावलों की बोरियां भी खंगाली

Thu, 15 Sep 2022 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली के कैराना और कांधला में नायब तहसीलदार और स्थानीय पुलिस ने  बुधवार को दबिश दी। दोनों जगह से तीन लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। एक दुकानदार की  तलाशी ली और साथ लेकर लखनऊ चली गई।
विज्ञापन
कैराना में परचून की दुकान पर तलाशी लेती एटीएस। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शामली के  कैराना और कांधला में एटीएस (एंटी टेरर स्क्वायड) ने नायब तहसीलदार और स्थानीय पुलिस के साथ बुधवार को कैराना और कांधला में दबिश दी। दोनों जगह से तीन लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। एक परचून की दुकान की भी तलाशी ली। दुकानदार को साथ लेकर लखनऊ चली गई। अन्य दो लोगों को छोड़ दिया है। उनके मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन

 

कैराना में परचून की दुकान पर तलाशी लेती एटीएस।- फोटो : SHAMLI
 

बुधवार दोपहर करीब दो बजे एटीएस एसपी के साथ दो गाड़ियों में टीम कैराना कोतवाली पहुंची। टीम ने नायब तहसीलदार को भी बुलवा लिया। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ वार्ता कर दबिश की रूपरेखा तैयार की। इसके बाद एटीएस ने पानीपत रोड स्थित मकान पर दबिश दी, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद एटीएस ने शाम करीब चार बजे मोहल्ला दरबार कलां में कांधला के मूल निवासी साबिर की परचून की दुकान पर दबिश दी।

 

कैराना में परचून की दुकान पर तलाशी लेती एटीएस।- फोटो : SHAMLI

 

टीम ने दुकान में रखी दालों, चीनी, चावलों व अन्य बोरियों की तलाशी ली। दूसरी मंजिल पर बने गोदाम को भी खंगाला। इस दौरान मौके पर जमा हुई भीड़ को पुलिस ने हटा दिया। बाद में एटीएस दुकानदार साबिर को अपने साथ कोतवाली ले आई और उससे पूछताछ की। बाद में एटीएस ने कांधला में भी दबिश देकर एक और युवक को उठा लिया। साथ ही कैराना से भी एक युवक को उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों से पूछताछ करने के बाद दो युवकों को उनके मोबाइल कब्जे में लेकर छोड़ दिया और दुकानदार साबिर को अपने साथ लेकर एटीएस लखनऊ के लिए रवाना हो गई। एसपी अभिषेक झा का कहना है टीम ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है। एटीएस थी या एनआईए इसकी जानकारी भी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें